फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Leadership Award received by Agriculture Minister

Deoria News: कृषि मंत्री को मिला ग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड

Fri, 10 Jul 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Leadership Award received by Agriculture Minister
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को मिला सम्मान।
बघौचघाट। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व और किसानों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें एक संगठन की तरफ से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन

यह सम्मान उत्तर प्रदेश में कृषि विकास को नई दिशा देने, किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने में उनके योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना माना जा रहा है। सम्मान मिलने की सूचना के बाद पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे देवरिया जनपद में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। भाजपा युवा मोर्चा देवरिया के जिला उपाध्यक्ष अवनीश पाठक समेत तमाम शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed