{"_id":"62b0801fc03a1e7bba0bb690","slug":"agnipath-protest-deoria-police-engaged-in-exposing-the-protesters-gathering-full-details-album-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: प्रदर्शनकारियों को बेनकाब करने में जुटी देवरिया पुलिस, जुटा रही है पूरा ब्योरा, जारी किया एलबम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: प्रदर्शनकारियों को बेनकाब करने में जुटी देवरिया पुलिस, जुटा रही है पूरा ब्योरा, जारी किया एलबम
Mon, 20 Jun 2022 07:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:41 PM IST
सार
रविवार को बरहज कस्बे के बाइपास रोड पर काफी संख्या में जुटे युवाओं ने एसओ की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई थी। पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों के फोटो जुटाए हैं।
विज्ञापन
देवरिया पुलिस द्वारा जारी प्रदर्शनकारियों का एलबम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरहज और देवरिया शहर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले बवालियों का चेहरा बेनकाब करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन के दौरान के फोटो जुटाए हैं। इनकी पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 जून को रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न जगहों पर उग्र युवाओं ने जमकर हंगामा किया था। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर घंटों विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई थी। इसके अलावा शहर के सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन के दौरान हंगाम किया था।
विज्ञापन
रविवार को बरहज कस्बे के बाइपास रोड पर काफी संख्या में जुटे युवाओं ने एसओ की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई थी। इन दोनों घटनाओं में बवाल करने वाले युवाओं की पहचान में जुटी पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों के फोटो जुटाए। कुछ आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद लोगों की फोटो भी एकत्र की गई हैं। पुलिस इनके फोटो विभिन्न थानों पर भिजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सीओ विनय यादव ने बताया कि दंगाइयों की पहचान की जा रही है। युवाओं का भविष्य भी बर्बाद न हो और वह सही रास्ते पर आए जाएं, इसी मिशन के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई व्यक्ति दंगाइयों की पहचान कर इसकी जानकारी पुलिस को दे सकता है। उसका नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा।