{"_id":"6249e03753ca701fe74d5dec","slug":"agitation-against-price-hike-deoria-news-gkp4320849109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित लवरछी बाइपास पर रविवार को सड़क पर उतरे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। घरेलू रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला किया।
सपा नेता विजय रावत और अनिल निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता लवरछी बाइपास पर पहुंचे। धरने में विजय ने कहा कि रसोई गैस के कीमत में बेतहाशा वृद्धि के कारण गरीबों की कमर टूट गई है। मजदूर तबके के लोग रसोई घर में पूर्व की तरह घास-फूस जलाकर भोजन पकाने पर मजबूर हैं। अनिल निषाद ने कहा कि सरकार गरीबों की हिमायती बनती है। कार्यकर्ताओं ने घंटों विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर सुधीर निषाद, चंद्रशेखर राजभर, अमित यादव, विकास यादव, राजू यादव, कृष्णमोहन, परमात्मा, सुरेश राजभर आदि मौजूद रहे।