{"_id":"602ac3248ebc3ee8f02f4e68","slug":"agitation-against-price-hike-deoria-news-gkp3848949176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बरहज। लवरछी बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस मूल्य वृद्धि का विरोध किया। तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
सोमवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाईपास पहुंचे। रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार सभी को गैस कनेक्शन मुहैया कराकर गरीबों का खून चूस रही है। इस दौरान संजय पासवान, हरिओम यादव, विकास यादव, अब्दुल खालिक, इमामुद्दीन खान, राजेश निषाद, शोभित जायसवाल, अंकित यादव, साबिर अली, अभितोष यादव, जावेद अख्तर, फुरकान रजा, कृष्णा यादव, रोहित मद्धेशिया, यशवंत यादव, सुरेश राजभर, विपिन सिंह, अनूप शंकर आदि मौजूद रहे।
रसोई गैस का दाम बढ़ने पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी
देवरिया। अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें रसोई गैस का दाम बढ़ने पर नाराजगी जताई गई। पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि इस महीने दो बार घरेलू गैस का दाम बढ़ाया गया है। इससे गरीब परिवार त्रस्त हो जाएगा। एक बार में 25 रुपये तुरंत 50 रुपये बढ़ाना जनहित में नहीं है। पेट्रोल की कीमत 87 रुपये से अधिक हो गई है। डीजल का दाम भी किसानों की पहुंच के बाहर हो चुका है। रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि सरकार को वापस लेनी चाहिए। इस दौरान सचिव मनोज राय, बालमुकुंद सिंह, राधेश्याम पाठक, आनंद राय, सुरेंद्र राव, अनिल कुमार सिंह, जटाशंकर सिंह, सत्यनरायन यादव, श्याम नारायण पति त्रिपाठी, शिवकुमार मणि, रजनीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।