फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After voting, EVMs will be kept in the strong rooms built in two schools.

मतदान के बाद दो विद्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी ईवीएम

Tue, 01 Mar 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
After voting, EVMs will be kept in the strong rooms built in two schools.
मतदान के बाद दो विद्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी ईवीएम
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव की मतगणना दो स्थानों पर होगी। इन स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां बृहस्पतिवार को मतदान के बाद पीठासीन अधिकारियों की ओर से पोल्ड ईवीएम (बीयू/सीयू/वीवी पैट) जमा की जाएगी। विधानसभा रुद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर और बरहज की ईवीएम, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड तथा विधानसभा देवरिया, पथरदेवा व रामपुर कारखाना की ईवीएम, देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रखी जाएगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि दस मार्च को मतगणना होगी। विधानसभा रुद्रपुर की मतगणना के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के स्टाप रूम के बरामदे से कमरा नंबर चार के बरामदे तक, हाल नंबर एक व दो को निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार भाटपाररानी क्षेत्र की मतगणना भी इसी विद्यालय में होगी। इसके लिए विद्यालय के रूम नंबर एक के बरामदे से एनसीसी रूम के बरामदे तक हाल नंबर तीन व चार निर्धारित है। सलेमपुर के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री लैब के बरामदे से स्टेयर रूम के बरामदे तक हाल नंबर पांच और छह निर्धारित है। विधानसभा क्षेत्र बरहज के मतगणना स्थल के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के लेक्चरर रूम नंबर पांच के बरामदे से कामन रूम के बरामदे तक हाल नंबर सात और आठ निर्धारित है।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा देवरिया के मतगणना केंद्र/स्थल के लिए देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के टीन शेड हाल नंबर एक (दक्षिणी) व टीन शेड हाल नंबर दो (उत्तरी) निर्धारित है। इसी विद्यालय में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की भी मतगणना भी होगी। इसके लिए विद्यालय के कंप्यूटर लैब के बरामदे से रूम नंबर 18 के बरामदे तक, हाल नंबर तीन व चार निर्धारित है। विधानसभा रामपुर कारखाना के लिए विद्यालय के डायरेक्टर ऑफिस के बरामदे से रूम नंबर चार के बरामदे तक और हाल नंबर पांच व छह निर्धारित है। मतगणना के लिए टेबुल की संख्या कुल 15 होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चार मार्च को सुबह 11 बजे से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक व रिटर्निंग आफिसर की ओर से मतदाता रजिस्टर 17 ए व अन्य अभिलेखों की समीक्षा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित मतगणना केंद्र पर की जाएगी। मतगणना दस मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की निगरानी में रह सकते हैं अभिकर्ता व प्रतिनिधि
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रत्याशियों से कहा है कि तीन मार्च को स्वयं व निर्वाचन अभिकर्ता स्ट्रांग रूम के सीलिंग के समय उपस्थित रहकर अपनी पहचान के लिए स्ट्रांग रूम के दरवाजे, खिड़कियों पर अपनी सील लगा सकते हैं। प्रत्याशी मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अभिकर्ता, प्रतिनिधि तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता व प्रतिनिधि का स्ट्रांग के सबसे बाहर की परिधि के बाहर रहने की अनुमति होगी। यहां छाया, पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी मॉनीटर पर अभिकर्ता व प्रतिनिधि, स्ट्रांग रूम देख सकेंगे। अभिकर्ता व प्रतिनिधि को नियमित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जा सकेगा। वहां पर अभिकर्ता व प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे। निगरानी के लिए तैनात किए जाने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुमति व परिचय पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त करना होगा। दस मार्च को मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ता की उपस्थिति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed