फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after cm' rebuke, officers and representatives visited wheat purchase centrea

सीएम की फटकार के बाद गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचे अफसर और जनप्रतिनिधि

Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
after cm' rebuke, officers and representatives visited wheat purchase centrea
सीएम की फटकार के बाद गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचे अफसर और जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। जिले में दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गेहूं की खरीद में हो रही लापरवाही पर अफसरों की क्लास ली थी। उसके बाद डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम, तहसीलदार के साथ सांसद तहसील क्षेत्र के दर्जनों क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा सलेमपुर व लार ब्लॉक के कुछ गांवों में पहुंचकर राशन की दुकानों का निरीक्षण कर कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन अपने हाथों से दिया।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व तहसीलदार रामाश्रय क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण के निकले। इसकी जानकारी मिलने पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने भी टीम के साथ क्रय केंद्र व राशन की दुकान पर पहुंचकर हकीकत को जाना। साथ ही एसडीएम व सांसद ने कोविड के दौर में दिए जाने वाले कार्ड धारकों को निशुल्क राशन अपने हाथों से दिया। वहीं तहसीलदार रामाश्रय ने अपनी टीम के साथ क्रय केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय प्रभारी हलकान रहे। सभी क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात रहे, जिनकी देख रेख में ही खरीद हुई। ब्लॉक के परसियां भगौती मझौआं साधन सहकारी समिति में बनाए गए क्रय केंद्र में क्रय केंद्र के प्रभारी ने बताया कि कुल 5954.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें पांच हजार क्विंटल की डिलिवरी हुई है। कुल 137 किसानों का गेहूं खरीदा गया है। उनमें 75 किसानों का भुगतान हुआ है। क्रय केंद्र पिपरा बौली में 141 किसानों से कुल 8289 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। उसमें 5020 क्विंटल डिलिवरी हुई है। 74 किसानों का भुुगतान किया जा चुका है। सहकारी संघ लार में 133 किसानों से 7939 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। उसमें 6580 क्विंटल गेहूं की डिलिवरी की जा चुकी है। 65 किसानों का भुगतान किया जा चुका है। साधन सहकारी समिति उकिला लार क्रय केंद्र पर 131 किसानों का 7603 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 5168 क्विंटल गेहूं की डिलिवरी हो चुकी है। 66 किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

तीस क्विंटल से अधिक गेहूं नहीं बेच पाएंगे किसान
पिंडी। नए आदेश के अनुसार अब किसान तीस क्विंटल से अधिक गेहूं नहीं बेच पाएंगे। सरकार के इस नए आदेश से गेहूं बेचने वाले किसान परेशान हैं। इस संबंध में जिम्मेदारों ने बताया कि यह व्यवस्था शासन के निर्देश पर जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: शाही
- कृषि मंत्री ने डीएम के साथ विभिन्न क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बुधवार जनपद में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों ने जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीदारी नहीं किए जाने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों से गेहूं की खरीद एवं भुगतान सुनिश्चित करने तथा शिकायत वाले गेहूं क्रय केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व अन्य अधिकारियों के साथ एसएम आई हॉट शाखा के देवगांव गेहूं क्रय केंद्र और गौरी खुर्द क्रय केंद्र पर पहुंचे। दोनों क्रय केंद्र खुले थे। बारिश के कारण किसान नहीं पहुंचे थे। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से पूछताछ की। इसके बाद जिला सहकारी संघ डीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र हरेरामपुर, आदर्श सहकारी संघ भटौली खुर्द गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र खुला था सचिव प्रभु चौरसिया मौके पर मौजूद थे। पूछताछ व आवश्यक निर्देश देकर कृषि मंत्री व डीएम रवाना हो गए।
गेहूं तौल ठीक ढंग से कराएं क्रय केंद्र प्रभारी: सत्यप्रकाश
- सदर विधायक ने खिरहा गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को ख़िरहा स्थित गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधा का ध्यान रखें। गेंहू की तौल ठीक ढंग से कराएं, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। किसी भी क्रय केंद्र की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे रखे जाएं, जिससे बोरों के कारण खरीद प्रभावित न हो। केंद्र पर पड़े गेहूं की डिलिवरी में तेजी एवं कोविड के नियमों का पालन करते हुए केंद्र पर साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें। विधायक ने भंडारण एवं अभिलेखों की जांच पड़ताल भी की। कहा कि किसान को अनाज बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इन्हें किसी भी तरह से परेशान किया गया तो जिम्मेदारों को बख्शा नही जाएगा। सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। किसान के भले के लिए सरकार अनेक कदम उठा रही है। इस दौरान एसएमआई बैतालपुर नीरज तिवारी, अशोक मणि, मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय, जयप्रकाश मणि, विकास मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed