फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After border security, Deoria's son is given the responsibility of managing the Ram temple.

Deoria News: सरहद की सुरक्षा के बाद देवरिया के सपूत को राम मंदिर की व्यवस्था का जिम्मा

Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
After border security, Deoria's son is given the responsibility of managing the Ram temple.
भोपतपुरा गांव में जितेंद्र मिश्रा के चाचा (कुर्ता पायजामा में) एनी लोगों के साथ।
देवरिया। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने एयर मार्शल (पश्चिमी एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ) जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के गांव भोपतपुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बिहार बॉर्डर के नजदीक बसे इस गांव के रहने वाले जितेंद्र के पिता नथुनी मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमर्स के प्रोफेसर रहे हैं। वर्ष 1986 में जितेंद्र एयरफोर्स में बतौर पायलट भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

अपने अनुशासन और अदम्य साहस के बल पर कई सैन्य अभियानों में सेना का नेतृत्व करने वाले जितेंद्र मिश्र को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने की सूचना से गांव में उल्लास का माहौल है। गांव के रहने वाले गुरु प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र मिश्रा जितने ऊंचे पद पर हैं उतने ही सरल और सौम्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी गांव आते हैं, सबसे काफी घुल-मिलकर रहते हैं। ग्राम पंचायत की प्रशासक पुष्पा मिश्रा और उनके पति दिनेश मिश्रा, कमलदेव मिश्रा, कन्हैया मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा आदि ने उनकी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी और ईमानदारी को मिसाल बताते हुए अपेक्षा जताई कि राम मंदिर के प्रति भी वह पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
चार साल पहले पिता की बरसी पर आए थे गांव : बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। जितेंद्र मिश्रा परिवार के साथ दिल्ली में ही हैं। गांव पर उनके चाचा रामप्यारे मिश्र का परिवार रहता है।
चाचा ने बताया कि जितेंद्र गांव में महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रमों में आते हैं। उनके पिता डाॅ. नथुनी मिश्रा का 2021 में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया।
उस वक्त जितेंद्र अति महत्वपूर्ण मिशन पर (अमेरिका में ड्यूटी पर तैनात) होने के कारण पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। ड्यूटी से लौटने के बाद अगस्त 2022 में सपरिवार गांव आकर पिता के बरसी की रस्म पूरी की थी।परिवार में उनकी मां सरस्वती देवी, पत्नी वत्सला मिश्रा, पुत्र शांतनु मिश्रा (26) तथा सारण्य मिश्रा (25) हैं। पत्नी वत्सला गृहिणी हैं, वहीं बड़े पुत्र शांतनु मिश्रा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। छोटे पुत्र सारण्य लंदन से पीएचडी कर रहे हैं।

जितेन्द्र के भाई देवेंद्र मिश्रा दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज में निदेशक और बहन वंदना मिश्रा जेएनयू में प्रोफेसर और यूजीसी में मेंबर हैं।
जितेंद्र मिश्रा के सीईओ बनने पर विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक डाॅ. आशुतोष उपाध्याय, संतोष मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा, भाजपा नेता हरिचरण कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, राजकुमार शाही, अश्विनी सिंह आदि खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed