फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after Boot polish burnt IDOL of Finance minister

बूट पॉलिश कर वित्तमंत्री का पुतला जलाया

Thu, 17 Mar 2016 12:42 AM IST
deoria
deoria Updated Thu, 17 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
after Boot polish burnt IDOL of Finance minister
देवरिया में एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों ने बुधवार को भी दुकानें बंद रखीं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया में एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों ने बुधवार को भी दुकानें बंद रखीं। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यहां से सैकड़ों कारोबारी रवाना हुए। मालवीय रोड में हुई सभा में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। एकौना व रुद्रपुर में उत्पाद शुल्क को लेकर सराफा कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने दुकानें बंद रख कर केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

सराफा मंडल अध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि भाजपा की गैरजिम्मेदार सरकार व्यापारियों से जुमलेबाजी करने का कुचक्र रच रही है। वित्तमंत्री अरुण जेटली का बयान इसी से संदर्भित है। मंत्री उमाशंकर सराफ और वासुदेव वर्मा की अगुवाई में तमाम कारोबारी रामलीला मैदान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।  अजय कुमार वर्मा, शिवजी सराफ, ऋषि वर्मा, श्याम सुंदर भगत, कृपाशंकर, कैलाश सराफ, दीपक वर्मा, श्याम वर्मा, हनुमान जायसवाल, विनय वर्मा आदि ने संबोधित किया। धरना में प्रह्लाद, प्रेमचंद्र, आरके वर्मा, लल्लन, बबलू, बैजनाथ, राजू बाबा, रतन, अमित मोदनवाल, नंदजी, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौराहे पर स्वर्ण व्यापारियों ने बूट पालिश किया और वित्तमंत्री का पुतला फूंका। इसके लिए व्यापारी चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से पैदाल मार्च कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इसके बाद स्वर्ण कारोबारियों ने बूट पालिश किया और वित्तमंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश मद्धेशिया, संतोष वर्मा, विपीन कांदू, बृजेश मद्धेशिया, अरविंद ठठेरा, घनश्याम, उमेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार बघौचघाट, पथरदेवा, विशुनपुरा, बंजरिया में स्वर्ण व्यवसाय की बंदी 16वें दिन चली। पथरदेवा कस्बा में सभी स्वर्ण व्यवसायी एकत्र होकर धरना दिए। इस दौरान चंद्रभूषण मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया, बिंदीलाल वर्मा, अंगद वर्मा, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे। रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार सराफ कारोबारियों ने दुकानें बंद रखकर बाइक जुलूस निकाला। 

वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। बाइक जुलूस रामपुर चौराहे से डुमरी, पांडेयचक, बैतालपुर, बरवां, कोटवा मोड़ होते हुए मन्नू लाल चौराहे पर आकर समाप्त हुई। बाइक जुलूस में मन्नू लाल, अशोक, दिलीप गुप्त, प्रेमचंद्र, विजय सोनी, धर्मेंद्र वर्मा आदि  मौजूद रहे। 


कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार तरकुलवा और गढ़रामपुर में भी स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में राजू वर्मा, जयगोविंद वर्मा, श्रीकांत वर्मा, अजय वर्मा, विनय वर्मा, टिंकू वर्मा, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, राहुल वर्मा, धीरज वर्मा, शिवनरायण वर्मा, महेश वर्मा, गगन बिहारी गुप्त, दीपचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed