फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aerial firing in land dispute, created panic

Deoria News: जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग, मची दहशत

Sun, 25 Jun 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing in land dispute, created panic
मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता  लोगों से पूछताछ करते हुए।संवाद
सोहनपार वार्ड में हुई घटना, एक पक्ष के निर्माण कराने पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने की फायरिंग
विज्ञापन

दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। शनिवार को थाने पर समाधान दिवस आयोजित किया गया था। इस दौरान नगर के सोहनपार वार्ड में जमीन के विवाद के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्व टीम के पैमाइश कर चले आने के बाद एक पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। दूसरे पक्ष के रोकने पर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के एक युवक मौके पर दहशत फैलाने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड हवाई फायर करने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पुन: मौके पर राजस्व टीम भेजकर पैमाइश कराई गई।
भाटपाररानी के सोहनपार वार्ड छह में मीना देवी पत्नी सच्चिदानंद निवासी ग्राम छितौनी थाना बनकटा ने कई वर्ष पहले झड़ी लाल राजभर से भूमि बैनामा कराई थीं। बैनामा कराए जाने के बावजूद इस पर कई माह से विवाद चला आ रहा था। पीड़ित सच्चिदानंद ने तहसील से लेकर थाने पर कई बार न्याय की गुहार लगाई थी। शनिवार को भी समाधान दिवस के दौरान उन्होंने पुन: न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने राजस्व टीम भेजकर पैमाइश कराई। इसके बाद मीना देवी निर्माण शुरू करा रही थीं। इसी दौरान विक्रेता पक्ष के झड़ी लाल राजभर के अन्य भाइयों ने बंटवारे को लेकर निर्माण रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान दहशत फैलाने के लिए एक पक्ष के एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पांच राउंड हवाई फायर कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हवाई फायर करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौजूद दोनों पक्षों को थाने लाई और उसके बाद पुलिस बल के साथ राजस्व टीम भेजकर पुन: पैमाइश कराने में जुट गई। मीना देवी के पति सचिदानंद ने बताया कि जब उन पर हमला हुआ तो उनके बचाव में युवक ने हवाई फायर की थी, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसने दहशत फैलाने और जमीन पर जबरन निर्माण कराने के लिए हवाई फायर की थी।
विज्ञापन

----------
हवाई फायर की सूचना लोगों ने दी है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ भेज कर पुन: पैमाइश कराई गई है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु दयाल सिंह, थाना प्रभारी भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed