{"_id":"6a21c64446ce362d26079562","slug":"advocates-inspected-the-one-stop-centre-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183691-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ताओं ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ताओं ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं एडीजे प्रथम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नव नियुक्त अधिवक्ताओं के दल ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य अधिवक्ताओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं तथा पुनर्वास संबंधी सेवाओं से अवगत कराना था।
इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मीनू जायसवाल ने बताया कि केंद्र पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की काउंसलिंग की जाती है। उन्हें परिवार से पुनः जोड़ने, शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विभिन्न प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती ने केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अस्थायी आवास, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहायता एवं परामर्श सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नव नियुक्त अधिवक्ताओं को केंद्र की कार्यप्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं ने वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा केंद्र द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। संवाद