फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates demonstrated in the tehsil and submitted a memorandum

Deoria News: तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in the tehsil and submitted a memorandum
सदर तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन 
देवरिया। समस्याओं को लेकर सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरसीसीएमएस प्रणाली की व्यवस्था, छायाप्रति रजिस्टर व्यवस्थित करने की मांग की। साथ ही न्यायिक कार्यों में सहयोग न करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक संघ भवन स्थित सभागार में हुई। इसमें महानिरीक्षक निबंधन की ओर से दो जनवरी को जारी पत्र पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने कहा कि आरसीसीएमएस प्रणाली के तहत अंतरण विलेखों की प्रति व सभी विलेख का विस्तृत विवरण तहसीलदार के पोर्टल पर प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को असुविधा हो रही है और परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए सभी पंजीकृत विलेखों का विवरण प्रत्येक दिन तहसील में उपलब्ध कराया जाए और पहले की तरह छाया प्रति रजिस्टर मेंटेन किया जाए, लेकिन अधिवक्ताओं के प्रस्ताव के बाद भी प्रशासन व प्रदेश सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और न ही समस्या का समाधान किया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान मंत्री अजय दूबे, राकेश शाही, युगुल किशोर तिवारी, विवेकानंद, विद्याशंकर गुप्ता, श्रीप्रकाश उपाध्याय, रामशरण यादव, अजीत त्रिपाठी, कमल मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed