{"_id":"58f64abc4f1c1b1b74472743","slug":"advocates-boycotted-judicial-work-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया
देवरिया
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस की एक चूक से अधिवक्ताओं में फिर से उबाल है। हालात पहले जैसे हो रहे हैं। यदि पुलिस समय से पहले सतर्क नहीं हुई तो आंदोलन का रूप दूसरा हो जाएगा। साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार किया और आगे भी हड़ताल जारी रखने की बात कही।
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्या सागर मिश्र की पहल पर संघ भवन में बैठक बुलाई गई।
अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव के साथ मारपीट, लूट की घटना की निंदा करते हुए पुलिस की उदासीनता पर विरोध जताते हुए रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ एसपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ताओं का आंदोलन और उग्र होगा। इस दौरान नीरज श्रीवास्तव, कुंदन, कृष्ण चंद कश्यप, आरपी कुशवाहा, प्रेमचंद्र चौहान, जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी, सुभाष चंद्र राव, अनिल सिंह, मनोज मिश्र, मनोज राय आदि मौजूद रहे।