फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Adverse entry to CDO, ADO Panchayat upset after seeing mismanagement of Cow Protection Center

Deoria News: गौ संरक्षण केंद्र की बदइंतजामी देख बिफरे सीडीओ, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to CDO, ADO Panchayat upset after seeing mismanagement of Cow Protection Center
सीडीओ ने किया गौ संरक्षण केन्द्र, पिपरा चन्द्रभान का निरीक्षण।संवाद
सीडीओ ने किया गौ संरक्षण केंद्र, पिपरा चंद्रभान का आकस्मिक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौ संरक्षण केंद्रों पर पर गोवंशों के रखरखाव में लापरवाही की जा रही है। बुधवार को सीडीओ के निरीक्षण में भी यह बात उजागर हो गई। सीडीओ रवींद्र कुमार ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र, पिपरा चंद्रभान का आकस्मिक निरीक्षण किया तो यहां हर ओर बदइंतजामी मिली। साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी। गोबर और चारा इधर-उधर बिखरा हुआ था।
निरीक्षण के समय ग्राम सचिव उपस्थित नहीं थे। बताया गया कि यह चार दिन से अवकाश पर हैं। वृहद गौ संरक्षण केंद्र, पिपरा चंद्रभान में सोख्ता पिट का अभी गड्ढा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जबकि दो माह पूर्व ही सोख्ता पिट का निर्माण कराए जाने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया था। परंतु उनकी ओर से कार्यों में लापरवाही बरती गई। इस पर चंद्रभूषण तिवारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, देवरिया सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। एक सप्ताह के अंदर सोख्ता पिट का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया। भगवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि तत्काल पशुओं को हरा चारा खिलाने की व्यवस्था करें तथा गोवंशों को भूसा भिगोकर खिलाएं।
विज्ञापन

गौ सरंक्षण केंद्र में 218 गोवंश संरक्षित पाए गए। इसमें से 208 नर एवं 10 मादा गोवंश हैं। मौके पर चार पशुओं का टैगिंग नहीं होना पाया गया। इस लापरवाही के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि कारण स्पष्ट करें कि क्यों न इस लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मौके पर चार गोवंश बीमार पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed