फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration's bulldozer will run in Salempur city todayAdministration's bulldozer will run in Salempur city today

Deoria News: सलेमपुर नगर में आज चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 20 Aug 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer will run in Salempur city todayAdministration's bulldozer will run in Salempur city today
-जाम की बढ़ती समस्या को लेकर एसडीएम ने खींचा खाका
विज्ञापन

- एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत को दूसरी बार भेजा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तहसील व गांधी चौक होते हुए कोतवाली के आगे तक की सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण की हद पार कर ली है। इसको लेकर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नगर पंचायत को लगातार दूसरी बार नोटिस जारी किया है, कि नगर पंचायत सलेमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांधी चौक एवं कोतवाली तक सड़क की दोनों पटरी पर ठेले आदि लगाकर अतिक्रमण किया गया है।
अतिक्रमण के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही आम राहगीरों को सुचारू रूप से आवागमन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते नगर की विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 20 अगस्त समय दो बजे का समय नियत किया जाता है। नगर पंचायत अपने सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर उपस्थित रहकर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की तरफ से लाउडस्पीकर के जरिये अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को नगर पंचायत अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लाउडस्पीकर लगाकर अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जा रहा है। मंगलवार को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed