Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration to crack down on the arbitrary conduct of sand-hauling trailers

Deoria News: बालू ट्रेलरों की मनमानी पर प्रशासन कसेगा शिकंजा

Mon, 23 Nov 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Administration to crack down on the arbitrary conduct of sand-hauling trailers
देवरिया। बिहार से बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के बालू लेकर आने वाले ट्रेलर संचालकों की मनमानी पर प्रशासन अंकुश लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

खासकर नंबर प्लेट छिपाकर या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले ट्रेलरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस विभाग से सामंजस्य स्थापित कर थाना प्रभारियों को निर्देश दिलाए जाएंगे।
प्रशासन को जानकारी मिली है कि सलेमपुर समेत बिहार सीमा से सटे विभिन्न रास्तों से लंबे समय से बिना ट्रांजिट पास के बालू लदे वाहन गुजर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अब ऐसे वाहनों की निगरानी बढ़ाकर अवैध परिवहन रोकने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को सलेमपुर-लार मार्ग स्थित नवलपुर बटोही चौराहे के पास प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू लदे 35 ट्रेलर पकड़े थे। जांच के दौरान चालकों के पास इंटर स्टेट ट्रांजिट पास नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक ट्रेलरों के नंबर प्लेट पर कालिख पोती गई थी। इससे उनकी पहचान नहीं हो सके। सलेमपुर के एसडीएम क्षितिज द्विवेदी और सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा भी पहुंचे थे।
वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। खनिज परिवहन के लिए ऑनलाइन इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य है।
इसके जरिये वाहन, उसमें लदे खनिज और परिवहन से संबंधित जानकारी दर्ज होती है। प्रशासन का मानना है कि बिना पास के खनिज परिवहन करने वाले संचालक निर्धारित शुल्क से बचने का प्रयास करते हैं। इससे सरकारी राजस्व प्रभावित होता है।

ट्रेलर संचालकों की ओर से ऑनलाइन पास नहीं बनवाने का तर्क भी प्रशासन ने खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने जो व्यवस्था लागू की है, उसका पालन सभी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed