फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration removed encroachment in Laar

Deoria News: लार में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment in Laar
11 दुकानदारों से वसूला गया 8500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। प्रशासन की माैजूदगी में लार कस्बे में अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। लार में सोमवार के दिन साप्ताहिक बंदी थी, मगर सभी दुकानें खुली थीं। नगर पंचायत की तरफ से सोमवार को सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटाया गया। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी लार बृजेश गुप्ता और नगर पंचायत के सभी कर्मचारी जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटावाने में लगे रहे।

नगर के लखु मोड़ से लेकर गांधी चौक तक नालों से अतिक्रमण हटाया गया। यूसुफ रोड में भी कुछ लोग सड़क पर चबूतरा बना लिए थे, जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव कर रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कई दुकानों को छोड़ दिया। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही 11 दुकानदारों पर 8500 का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटवान का काम चलता रहेगा। नाले के ऊपर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। नालों की सफाई कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed