{"_id":"6934855c1187b62d100c0c49","slug":"action-taken-to-recover-gst-dues-rs-1315-lakh-deposited-deoria-news-c-205-1-ksh1006-150252-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीएसटी बकाया वसूली को लेकर हुई कार्रवाई, 13.15 लाख रुपये जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीएसटी बकाया वसूली को लेकर हुई कार्रवाई, 13.15 लाख रुपये जमा कराए
Sun, 07 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची जीएसटी की टीम।
कसया। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को राज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी बकाया वसूली के लिए कुर्की अभियान चलाया गया। टीम के अधिकारियों ने नगर के तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इसमें मौके पर 13.15 लाख रुपये की जीएसटी बकाया जमा कराया गया।
अभियान के तहत टीम में उपायुक्त विकास विक्रम सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. जितेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त कुमार अमित, सरिता यादव और राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने कसया नगर के श्रीराम मार्बल्स, सीकेआर बिल्डिंग मैटेरियल्स और ज्योति टायर के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान जीएसटी के कुल बकाया 13.15 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही जमा कराई गई।
राज्य कर विभाग ने जनपद के सभी बकायेदारों से अपील की है कि जिनके ऊपर जीएसटी का बकाया शेष है। वह लोग अपनी स्वेच्छा से कर जमा कर कुर्की की कार्रवाई से बचें। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली के लिए कुर्की अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।