फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   action on encroachment in bhatparrani

नगर में चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Sun, 09 Aug 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
action on encroachment in bhatparrani
भाटपार रानी नगर में दुर्गा मंदिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत करते एसडीएम सौरभ कुमार सिंह व - फोटो : DEORIA
नगर में चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ और ईओ के पहुंचते ही दुुकानदारों ने खुद हटाए अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। प्रशासन की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान चलाया गया। इसकी खबर मिलते ही सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को लोगों ने खुद हटा लिए। देर शाम तक यह अभियान नगर में भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में चलाया गया।
नगर में अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम लगता है। स्टेशन गेट से दुर्गा मंदिर तक दोनों पटरियों पर दुकानदारों को अतिक्रमण है। नगर प्रशासन के मना करने के बाद भी कोई सुनता नहीं है। जाम से परेशान लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार एसडीएम से की। रविवार की शाम चार बजे एसडीएम सौरभ कुमार सिंह, सीओ पंचम लाल, ईओ प्रमोद कुमार गुप्ता दुर्गा मंदिर पर पहुंचे। इसकी खबर मिलते ही अतिक्रमणकारी अपने दुकान के आगे किए गए अतिक्रमण को खुुद खाली करने लगे। जेसीबी से दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, मालवीय रोड, केन यूनियन रोड तक अतिक्रमण चला। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण के चलते नगर में जाम लगता है। इसलिए हटवाया गया है। अभियान चलाकर नगर के अन्य अतिक्रमण को भी खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-
प्रशासन सख्त : नाली निर्माण में अवरोध बने मकान चिह्नित
रामपुर कारखाना। नगर के पन्नालाल चौराहे से माधोपुर मोड़ तक अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार की अगुवाई में रविवार को नगर पंचायत कर्मियों ने नाली निर्माण में अवरोध बने मकानों को चिह्नित कराया और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में गुदरी बाजार से माधवपुर मोड़ तक सड़क निर्माण हो रहा है। जबकि पन्नालाल चौराहे से माधवपुर तक सड़क के पूर्वी साइड में नाली निर्माण हो रहा है। कस्बे के लगभग 18 लोगों ने अपने मकान के आगे चबूतरा, छज्जा और सीढ़ी बनवा कर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। ठेकेदार ने कई बार नाली निर्माण में अवरोध बने अतिक्रमण को हटाने के लिए ठेकेदार ने चेयरमैन देवंती देवी और प्रभारी ईओ, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र को दी। एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार आनंद कुमार नायक, कानूनगो नरेंद्र कुमार, लेखपाल, लिपिक ओम प्रकाश पटेल और पुलिसकर्मी जेसीबी लेकर पन्नालाल चौराहे पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने सड़क की चौड़ाई नाप कर चौराहे से मोड़ तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के चबूतरे, सीढ़ी और बरामदे पर जेसीबी से चिह्नीकरण कराया। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को तत्काल अवरोध को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed