{"_id":"605a35a38ebc3e8ccd2e3028","slug":"action-against-illicit-wine-deoria-news-gkp3895333190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची खराब के खिलाफ दियारा क्षेत्र में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची खराब के खिलाफ दियारा क्षेत्र में मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची खराब के खिलाफ दियारा क्षेत्र में मारा छापा
लार/मेहरौनाघाट/बरहज। दियारा में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा। 50 क्विंटल से अधिक लहन नष्ट कर दिया।
बिहार में शराब बंदी के बाद शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए आज भी दियारा क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने का धंधा करते है। पुलिस जब भी क्षेत्र में कार्रवाई करती है, तस्करों को पहले ही जानकारी हो जाती है और वे ठिकाना बदल लेते हैं। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब धंधेबाज फरार हो गए। इस बाबत आबकारी इंस्पेक्टर रवि जायसवाल ने बताया कि संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया है। उधर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में लार थाना क्षेत्र के आधा दर्जन ईंट भट्ठों पर छापा मारा गया। पुलिस के पहुंचने पर धंधेबाज भाग निकले। कई ईंट भट्ठों से लहन व शराब बनाने का सामान नष्ट किया।
सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने 40 क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ तीन भठ्ठियां तोड़ दीं। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जगह-जगह छापा मारा। पुलिस फोर्स को देख धंधेबाज खरपतवार और नदी के रास्ते भाग निकले। इस दौरान टीम ने 20 ड्रम में रखा 40 क्विंटल लहन नष्ट कर दिया।