{"_id":"642335b13fdd9ed4540aa6d4","slug":"accused-sent-to-jail-in-case-of-rape-and-abortion-deoria-news-c-7-1-103180-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में दर्ज रिपोर्ट का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में दर्ज रिपोर्ट का आरोपी भेजा गया जेल
Wed, 29 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फालोअप..
- एसपी के निर्देश पर तीन दिन पूर्व दर्ज हुआ था केस
- युवक पर छह सालों से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पुलिस दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में दर्ज रिपोर्ट के आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश की। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पांच दिनों पूर्व गोरखपुर जनपद की एक युवती ने सिसई के एक युवक पर छह सालों से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए एसपी संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद हरकत में आई यहां की पुलिस ने तीन दिनों पूर्व आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। थाना क्षेत्र के सिसई गांव के राहुल पांडेय को गोरखपुर जनपद की एक युवती से छह साल पहले सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, एक-दूसरे से मिलने जुलने लगे। कभी युवक युवती के जनपद तो युवती युवक के जनपद एक दूसरे से मिलने पहुंच जाया करते थे। प्यार में इतनी नजदीकियां बढ़ गई कि दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच युवती को गर्भ ठहर गया। फिर उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। युवक ने कुछ दिन रुकने की बात कहते हुए गर्भपात करा दिया। युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए प्रार्थना पत्र डाली तो युवक ने विरोध करा दिया। फिर शादी से इंकार करने लगा। युवती ने पांच दिनों पूर्व एसपी से न्याय की गुहार लगाई। तीन दिनों पूर्व दोनों को थाने बुलाया गया। काफी देर तक पंचायत भी चली। पुलिस की मंशा थी मामला बातचीत से हल हो जाए, पर युवक शादी से इन्कार करता रहा। पुलिस तत्काल दुष्कर्म और गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले ली। मंगलवार को दर्ज रिपोर्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई पूरी कर आरोपी राहुल पांडेय को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।