{"_id":"6a1746aa706b455f420af94d","slug":"accused-of-usurping-land-of-disabled-couple-fir-lodged-against-relatives-deoria-news-c-208-1-deo1022-182928-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिव्यांग दंपती की जमीन हड़पने का आरोप, रिश्तेदारों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिव्यांग दंपती की जमीन हड़पने का आरोप, रिश्तेदारों पर प्राथमिकी
Thu, 28 May 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव निवासी दृष्टिहीन दिव्यांग दंपती की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने रिश्तेदार समेत कई लोगों पर पेंशन बनवाने के नाम पर झांसा देकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के डेमुसा निवासी रघुवर प्रसाद व उनकी पत्नी दृष्टिहीन हैं। पीड़ित का आरोप है कि एक अप्रैल 2024 को उनके रिश्तेदार सुदामा राम निवासी छितौना, गोपालगंज (बिहार) उन्हें दिव्यांग पेंशन बनवाने के बहाने सलेमपुर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। वहां धोखे से उनकी जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, मौजा शिवराजपुर स्थित गाटा संख्या 297 की करीब 0.085 हेक्टेयर भूमि, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, उसे दस्तावेज में मात्र 20 हजार रुपये दिखाया गया। आरोप है कि जमीन पर बने अर्धनिर्मित कमरे, बोरिंग एवं सड़क की जानकारी छिपाकर स्टांप शुल्क की भी चोरी की गई।
मामले में सुखारी प्रसाद निवासी साहोपार तथा मुसाहिद निवासी डेमुसा थाना भटनी पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नही होने पर पीड़ित ने एसपी अभिजीत आर शंकर से शिकायत की थी।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ िलया जाएगा।