{"_id":"6a15e7b63c7c3536f00f7635","slug":"accused-of-uprooting-stone-arrested-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182835-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्थर उखाड़ने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्थर उखाड़ने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
Wed, 27 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर हुई पैमाइश के बाद पुलिस की मौजूदगी में लगाया गया था पत्थर
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में जमीन के विवाद के मामले में सीमांकन के बाद पत्थर उखाड़ने के आरोप में खुखुन्दू पुलिस ने अच्छेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। के आरोपी को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी बनारसी ने जमीन के विवाद में एसडीएम न्यायालय सलेमपुर में मुकदमा दाखिल किया था। न्यायालय से फैसला होने के बाद हल्का लेखपाल, कानूनगो और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश कर चारों कोनों पर पत्थर लगाए गए थे।
आरोप है कि बनारसी के भाई अच्छेलाल ने जबरन सीमांकन के पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने खुखुन्दू थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।