{"_id":"6a889db83af0e7dc870dd7a4","slug":"accused-of-snatching-mobile-phone-and-cash-at-gunpoint-deoria-news-c-208-1-deo1044-189804-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमंचा दिखाकर मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमंचा दिखाकर मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप
Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। भड़सर गांव के पास से बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने तमंचा दिखाकर एक शख्स से मोबाइल, पांच हजार रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया।
छितौनी गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह भाटपार रानी स्थित अपनी दुकान से घर जा रहे थे। भड़सर गांव स्थित पुल के पास तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रुकने के बाद तमंचा दिखाकर मोबाइल, पांच हजार रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस छीन कर भाग गए। इस संबंध में बनकटा एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद