फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused of rajmangal murder case sent to jail

राजमंगल हत्याकांड के आरोपित भेजे गए जेल

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accused of rajmangal murder case sent to jail
राजमंगल हत्याकांड के आरोपित भेजे गए जेल
विज्ञापन

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव में राजमंगल यादव हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित मृतक की पत्नी और एक अन्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। घटना को राजमंगल की पत्नी ने अन्य एक व्यक्ति के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
ग्राम सहजौर में 27 नवंबर को कमरे से राजमंगल यादव का शव मिला था। इस मामले में उसकी पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर के आधार पर लार पुलिस ने धारा-302 के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह मामेल की विवेचना कर रहे थे। वह क्षेत्र में भ्रमण पर थे, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहजौर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम रामध्यान पुत्र रामकेवल यादव निवासी बभनौली थाना भटनी बताया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने बताया कि मुन्नी देवी ने उससे कहा कि उसके पति का फुफेरा भाई वीरेंद्र यादव ने कुछ रुपये लिए हैं, जो उसे लौटा नहीं रहा है। राजमंगल को मारकर हम वीरेंद्र को फंसा देते हैं। इसके बाद 27 नवंबर की रात मैंने राजमंगल का हाथ पकड़ लिया और मुन्नी देवी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पर राजमंगल का मोबाइल फोन था, जिसे मैं अपने पास रख लिया और सिम कार्ड को मुन्नी को तोड़कर फेंकने के लिए कहा। अभियुक्त के पास से राजमंगल यादव का मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पत्नी मुन्नी देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रामध्यान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed