फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of murdering a young woman in Nepal, lover arrested from Varanasi

Deoria News: युवती की नेपाल में हत्या करने का आरोपी प्रेमी वाराणसी से गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a young woman in Nepal, lover arrested from Varanasi
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवती को नेपाल ले जाकर उसकी हत्या करने के आरोप में प्रेमी और वाराणसी के बुद्धा सिटी सारनाथ निवासी सुनील यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी का सुनील के घरवालों ने विरोध किया, जिसके खिलाफ वाराणसी में अलग से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

देवरिया कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने 22 फरवरी 2025 को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन अनुपमा यादव को वाराणसी निवासी सुनील अगवा कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की तो पता लगा कि इन दोनों में पहले से प्रेम था और घरवालों की सहमति से शादी भी तय हो गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल में शादी होने वाली थी। 19 फरवरी को सुनील ने खरीदारी और घूमने का बहाना बनाकर अनुपमा को नेपाल चलने के लिए राजी कर लिया। घरवालों को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन देवरिया से निकलने के बाद अनुपमा ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि सुनील उसे किसी अनजान जगह ले जा रहा है। बाद में अनुपमा और सुनील का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि अनुपमा की नेपाल में हत्या कर शव फेंक दिया गया है। बाद में नेपाल पुलिस ने युवती का शव मिलने के आधार पर मौत की पुष्टि की। इसके बाद देवरिया पुलिस ने अपहरण से संबंधित प्राथमिकी में हत्या का मामला भी बढ़ा दिया। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश चल रही थी।


सारनाथ से किया गिरफ्तार
सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि अभियुक्त सुनील की लोकेशन सारनाथ में मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए देवरिया कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल व स्वाट टीम संयुक्त रूप से रविवार को बुद्धा सिटी कालोनी, सारनाथ वाराणसी पहुंची। वहां सुनील यादव की गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनने और अभियुक्त को भगाने का प्रयास किया। किसी तरह से पुलिस ने खुद को बचाते हुए अभियुक्त को पकड़ा। इस मामले में थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी में भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ ने बताया कि सोमवार को अभियुक्त को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed