{"_id":"6a1b3458376aec57ec00a0c5","slug":"accused-of-entering-the-house-and-raping-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183257-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप
Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता के अनुसार, बृहस्पतिवार को उसकी मां घर से बाहर गई थी।
इसी दौरान पहले से घर आने वाला युवक आया और मां के बारे में जानकारी ली। मां के घर पर नहीं होने की बात सुनते ही घर के भीतर घुस गया।
किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।