{"_id":"67646614341daf41f102f6e4","slug":"accused-of-beating-a-married-woman-reached-the-police-station-deoria-news-c-208-1-deo1004-142510-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता को पीटने का आरोप, पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता को पीटने का आरोप, पहुंची थाने
Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के दुबौली गांव में विवाहिता ने पति पर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शराब पीकर पति बार-बार दहेज की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर वह विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी संगीता देवी पत्नी विजय बहादुर प्रसाद का कहना है कि दस साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन बच्चियां और एक लड़का है। इधर, पति विजय बहादुर प्रसाद शराब पीकर बीते तीन दिनों से रोजाना मारपीट कर रहा है और दहेज की बात कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फिर उसी बात को दोहराते हुए मारने-पीटने लगा। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि इससे पहले विजय बहादुर प्रसाद मौके से भाग निकला।