फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accusation of snatching money

Deoria News: दंपती की पिटाई कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of snatching money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दंपती की पिटाई कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की महिला ने छेड़खानी और कपड़े फाड़ने की भी शिकायत की है।
हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एकक पक्ष के अनुसार, लकड़ी बेचकर गाड़ी से घर लौटते समय पड़ोसियों ने घेरकर मारपीट की और जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि घर में जाकर छिपने पर भी आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाव करने पहुंची पत्नी की भी पिटाई की गई। महिला ने हमलावरों पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के दाैरान उसके साथ अभद्रता की गई।

वहीं, दूसरे पक्ष से 15 वर्षीय किशोर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। एसओ बीबी राजभर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है और तीन लोग घायल हैं। अब तक की जांच में छिनैती और छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि एक पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed