{"_id":"68a780c1878f0a09e309b913","slug":"accusation-of-cheating-youth-in-the-name-of-sending-them-abroad-police-engaged-in-investigation-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-161349-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपार गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों पर ठगी करने का आरोप लगाया है। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में कुछ दिन पूर्व पुलिस लार थाना क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
कोतवाली क्षेत्र के बलुआपार गांव निवासी अहमद अली पुत्र से रावजी ने तहरीर मे बताया है कि हमारे गांव के मोड़ से कुछ दूरी पर बिहार के एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से विदेश भेजने का कार्यालय बनाकर बेरोजगार युवकों को ठग रहा है। 12 अगस्त को औरंगाबाद मोड के एक पहले हाउस पर विदेश भेजने के नाम पर इंटरव्यू लिया और उसके बाद निजामाबाद स्थित अपने कार्यालय पर बुलाकर 15 हजार नगद लिया और पासपोर्ट जमा करा लिया। जब हम लोगों को जालसाजी का शक हुआ तो विरोध किया जिस पर मेरा पासपोर्ट दूसरे के हाथों नवलपुर चौराहे पर भिजवा दिया लेकिन रुपया वापस नहीं किया। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है।