फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accounts were opened in the PM's name.

Deoria News: पीएम के नाम पर खुलवाए थे खाते, छह मजदूरों के खातों से 5.81 करोड़ निकाले

Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accounts were opened in the PM's name.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास वार्ड नंबर नौ के छह लोगों ने धोखाधड़ी कर बैंक खातों से पांच करोड़ 81 लाख 72 हजार 741 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2024 में एक शख्स ने उनसे प्रधानमंत्री की तरफ से रुपये भेजने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाए थे।
सितंबर 2026 में पुलिस का नोटिस पहुंचने पर खातों से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गोबराई खास निवासी गुरछू कुमार, चुन्नू प्रसाद, मनोज, लक्ष्मी देवी, अभिषेक विश्वकर्मा और समावती देवी ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके मोहल्ले के एक व्यक्ति ने वर्ष 2024 में उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन

उसने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब लोगों के खातों में रुपये भेज रहे हैं। बैंक खाते खुलवाने पर उन्हें भी रुपये मिलेंगे। उसकी बातों पर भरोसा करके सभी लोग बैंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने उन्हें बैंक के बाहर बैठा दिया और खुद अंदर जाकर खाता खोलने के फॉर्म लाया।
फॉर्म पर सभी से हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद अगले दिन सभी को एक-एक हजार रुपये नकद दिए गए। आरोपी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से और रुपये आने पर उन्हें दे दिए जाएंगे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्हें बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए। सभी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

सितंबर 2026 में पुलिस के सिपाही देवी के घर नोटिस लेकर पहुंचे। उन्होंने बैंक खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने बैंक जाकर जानकारी ली और खातों के स्टेटमेंट निकलवाए।
तब रुपये निकाले जाने का पता चला। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ धोखाधड़ी करके खातों से रकम निकाली गई है।
उन्होंने एसपी से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed