{"_id":"648f5b5a5df86b9c500c2604","slug":"accidental-death-deoria-news-c-7-1-211828-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईंट-भट्ठे के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईंट-भट्ठे के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप
Mon, 19 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के फरेंदहा गांव के पास ईंट-भट्ठा के पास रविवार की शाम को एक पेड़ के नीचे अधेड़ का शव मिला। राहगीरों ने शव देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
फरेंदहा गांव के रहने वाले गोरख यादव के तीन बेटे सत्यनारायण यादव, सुबास यादव व उमेश यादव हैं। सबसे छोटे उमेश यादव (50 ) गांव पर रहते थे। रविवार की शाम गांव के पास ईंट-भट्ठे के पास एक पेड़ के नीचे लोगों ने उनका शव को देखा। शव पेड़ के नीचे पड़ा था और उनकी साइकिल बगल में खड़ी थी। उनका पैंट और बेल्ट शरीर से अलग निकाला गया था। उनके बड़े भाई सत्यनारायण यादव, बेटे पंकज और अन्य परिजन उनकी हत्या कर शव को उस जगह पर ला कर रखने का आरोप लगा रहे थे।थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।