फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accident on pakadi babu crossing, two injured

पकड़ी बाबू चौराहे पर दुर्घटना में दो घायल

Sat, 17 Oct 2020 04:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
accident on pakadi babu crossing, two injured
पकड़ी बाबू चौराहे पर दुर्घटना में दो घायल
विज्ञापन

भाटपाररानी। पकड़ी बाबू चौराहे पर शुक्रवार की रात हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे और हेलमेट नहीं पहने थे।

घायलों की पहचान राजू गोंड (30) पुत्र सुभाष गोंड निवासी ग्राम हातापडरौना, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार तथा परमानंद गोंड (50) पुत्र स्व. तिलक गोंड निवासी ग्राम जगाधारी, थाना भोरे, जिला गोपालगंज के रूप में हुई। वे किसी कार्य से भाटपाररानी आए थे और रात में वापस जा रहे थे। इसी बीच पकड़ी बाबू चौराहे पर दुर्घटना में घायल हो गए और लहूलुहान पड़े थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया है कि घटना संज्ञान में है। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed