{"_id":"61b0fb3e588846078a149bff","slug":"accident-deoria-news-gkp419198087","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
युवक की मौत, एक घायल
गड़ेर/खुखुंदू। सोनूघाट - बरहज मार्ग पर मंगलवार शाम को सुविखर गांव पास एक बाइक सवार युवक बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी अमित कुशवाहा (22) पुत्र रामआश्रय कुशवाहा शाम को बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुविखर गांव के पास पहुंचे थे कि बोलेेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजद्म और परिजनों को सूचना दी। बुधवार को इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया था।
खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से बीरपुर मिश्र निवासी हरेराम (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।