{"_id":"613269c38ebc3e7f4c6b4d5f","slug":"accident-deoria-news-gkp407853698","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवती की मौत, जेई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवती की मौत, जेई समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर हुआ हादसा, युवती सहेली से मिल कर आ रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिड़रा मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह स्कूटी से अपने एक सहेली से मिलकर घर को लौट रही थी कि बाइक सवार दो युवक और एक चार पहिया वाहन के टक्कर के चपेट में आ गई। युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के माझा भीमसेन निवासी रामाश्रय की बेटी बबिता (21) नगर की एक बाइक एजेंसी पर कार्य करती थी। शुक्रवार की दोपहर वह स्कूटी से एकौना क्षेत्र में अपने एक सहेली से मिलने गई थी। वह करीब चार बजे घर को लौट रही थी। रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर परसौना गांव के समीप एक चार पहिया से सवार बिजली निगम के जेई के वाहन ने बाइक सवार मुमताज अली (35) और सेराज 32 निवासी जिला बहराइच की बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक सवार युवती भी चार पहिया वाहन से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। वहीं युवती के स्कूटी के परखचे उड़ गए। सिर में गंभीर चोट के कारण बबिता की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार पहिया में सवार युवक को मामूली चोट आई। वह देवरिया जिले के पोखर भिंडा निवासी बताया जा रहा है। उनकी तैनाती बड़हलगंज में बिजली निगम में है। राहगीरों को उग्र होता देख पुलिस चार पहिया वाहन में बैठे जेई को थाने ले गई। घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के पिता रामाश्रय और मां शारदा का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।