{"_id":"654939dd77648c532b0a1f14","slug":"absconding-accused-arrested-in-case-of-murder-of-married-woman-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-12372-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में बीते दिनों हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने कहा कि जून में रायबारी गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के बाद छोटी गंडक नदी में फेंक दिया था। मामले में विवाहिता के पिता के तहरीर पर आरोपी पति, सास, ग्राम प्रधान व अन्य पर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। बबलू यादव विजयीपुर व टुनटुन यादव रायबारी फरार चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन