फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A youth was attacked with a knife after being complained about drinking alcohol

Deoria News: शराब पीने की शिकायत पर युवक पर चाकू से हमला

Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a knife after being complained about drinking alcohol
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने अजीत को चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव के अजीत प्रसाद का बसंतपुर चौराहा पर सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब नारायनपुर गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने लामबंद होकर अजीत पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के सहयोग से अजीत को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अजीत के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, चर्चा है कि एक युवक की शादी तय है। वह कहीं शराब पी रहा था। इस बात की शिकायत उसके होने वाले ससुराल को दी गई। इससे विवाद हो गया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि अजीत पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed