फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth jumped into river

उग्रसेन पुल से युवक ने लगाई छलांग, लापता

Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
a youth jumped into river
उग्रसेन पुल से युवक ने लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भट्ठा गांव का है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। स्थानीय गांव स्थित उग्रसेन पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उसका पता नहीं चल सका है। पुल से मिली बाइक से युवक की पहचान मईल थाना क्षेत्र के भट्ठा गांव निवासी सोनू सिंह (27) पुत्र सरजू सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बुधवार की देर रात उग्रसेन पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाव और अन्य माध्यम से उसकी तलाश शुरू करा दी। परिवारवालों ने बताया कि सोनू भट्ठा चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। दोपहर में दुकान बंद कर कहीं चला गया था। पुल से नदी में कूदने की सूचना पर पहुंचे पिता सरजू सिंह, भाई एसएसबी के जवान राघवेंद्र प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता अपने बेटे का पता लगने तक थाने पर ही बैठै रहने की बात कर रहा था। मां फूलमती देवी, पत्नी बीना सिंह बदहवास थीं। लोग बता रहे हैं कि सोनू के छह माह की अवस्था में ही माता-पिता की मौत हो गई थी। मौसा सरजू ने उसे गोद लिया था। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed