फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A youth from Rudrapur died in Mumbai

Deoria News: मुंबई में रुद्रपुर के युवक की मौत

Tue, 02 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A youth from Rudrapur died in Mumbai
रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भृगुसरी गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक का दाह संस्कार रिश्तेदारों ने मुंबई में ही किया। परिजनों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। भृगुसरी गांव निवासी वशिष्ठ शर्मा (48) पुत्र स्वर्गीय फेकू शर्मा की मुंबई में सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मुंबई में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

फोन पर मौत की सूचना मिलते हीपरिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर फैल गई है। पत्नी पंचमी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने बच्चों के परवरिश चिंता खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

युवक के दो बच्चे 13 वर्षीय बेटा शिवम और 15 वर्षीय बेटी खुशबू हैं। पत्नी पंचमी देवी रो रोकर कह रही थी कि अब परिवार का पालन-पोषण कौन करेगा। गरीब परिवार की चित्कार सुन लोगों की आंखें नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed