{"_id":"65e8bd84e64510a78f001cd1","slug":"a-youth-found-hang-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120824-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजस्वकर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजस्वकर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान
Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव का निवासी था, देहरादून राजस्व विभाग में परिचारक पद पर था तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। राजस्व विभाग में परिचारक पद पर तैनात युवक ने मंगलवार रात पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
मईल थानाक्षेत्र के ईशारू गांव निवासी धीरज राजभर (35) पुत्र स्व. सुदीश राजभर ने फंदे लटक कर जान दे दी है। वह उत्तराखंड के देहरादून में राजस्व विभाग में परिचारक की नौकरी करता था। बुधवार की सुबह जब बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने खिडक़ी से देखा कि फंदे पर लटक रहा है। लोगों ने छत के रास्ते घर में घुसकर फंदे से नीचे उतारा और मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सतगुरु मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। सूचना पर परिजन देहरादून से चल दिए थे।
धीरत आश्रित कोटे में नौकरी पाया था। पत्नी से अनबन के चलते वह दिमागी रूप से विक्षिप्त रहता था। इसी के चलते वह चार माह पहले मेडिकल पर छुट्टी लेकर गांव चला आया था। परिवार के सभी लोग देहरादून में ही थे। मंगलवार की देर रात अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडी में लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
बरहज के सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि एक युवक का फंदे से लटका शव मिला है। मईल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।