फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in accident

Deoria News: दो बाइकाें की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Wed, 28 Feb 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
फाइल फोटो मृतक धन्नू फोटो- श्रोत परिजन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली पुलिस की पूछताछ के बाद घर आ रहा था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर पिपरा सरवन गांव के समीप सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाला किशोर सलेमपुर कोतवाली से पूछताछ के बाद घर आ रहा था।
मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव निवासी इब्राहिम को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की भगाने के केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। इब्राहिम अपने 17 वर्षीय पुत्र धन्नू और हिना (26) को लेकर सलेमपुर कोतवाली गए थे। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने रात में इन लोगों को घर भेज दिया। घर वापस आते समय रात करीब 10 बजे मईल थाना क्षेत्र के पिपरा सरवन गांव के देवरहा बाबा टेक्निकल स्कूल के समीप सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना डाॅयल 112 को दी। मौके पर पहुंची डाॅयल 112 पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने धन्नू पुत्र इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया। हिना, इब्राहिम (55) की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहींं, दूसरी बाइक पर सवार सकरापार गांव निवासी हरिओम तिवारी (22), जैकी (20), दीनदयाल (19) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

सैलून चला कर परिवार की जीविका चलाता था धन्नू
लार रोड। बलिया उत्तर गांव निवासी इब्राहिम की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनका 17 वर्षीय पुत्र धन्नू बैतालपुर में सैलून चलाकर घर का खर्च चलाता था । उसकी मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। परिजनों के अनुसार, अगर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने रात होने से पहले ही इन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया होती तो शायद धन्नू की जान बच जाती। धन्नू का भाई मोनू पर लड़की के भगाने का केस दर्ज है। इस मामले में कोतवाली पुलिस धन्नू के पिता और उसके भाई को बुलाया था। पूछताछ के बाद रात में पुलिस ने छोड़ दिया था। उसके बाद वे घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed