Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youngster died by combine

Deoria News: चलती कंबाइन से गिरा किशोर, पहिये के नीचे आने से हुई मौत

Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
a youngster died by combine
फोटो
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास हुआ हादसा
कंबाइन का पिछला पहिया किशोर के ऊपर चढ़ा

मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव का है मृत किशोर
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
लार/चनुकीघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन से एक किशोर नीचे गिर गया। उसके ऊपर पिछला पहिया चढ़ गया। इससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने कंबाइन रोक दी। लोग किशोर को सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंच गए। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इसके पूर्व ही परिजन शव को घर लेकर चले गए। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी एक व्यक्ति की कंबाइन लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की पूरब दिशा में दोपहर एक बजे के करीब गेहूं की कटाई कर रही थी। कंबाइन पर गहिला निवासी अविनाश यादव पुत्र केशव यादव (17) ऊपर चालक के बगल में बैठा था। इसी बीच किसी काम से अविनाश चलती कंबाइन से बायीं तरफ सीढ़ी के सहारे उतरने लगा। इस दौरान उसका हाथ फिसल गया। इससे पहिये की चपेट में आ गया। मौके पर ही अचेत हो गया। उसके कान मुंह-नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास खेत में मौजूद लोग दौड़ पड़े। चालक को आवाज देकर किसी तरह से रोका गया। इसके बाद लोग आनन-फानन घायल किशोर को सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी होते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा भाई घर पर ही रहते हैं। छोटे बेटे की मौत के बाद से मां बेसुध होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

प्रभारी निरीक्षक लार कपिलदेव यादव ने बताया कि कंबाइन से गिरकर किशोर के मरने की जानकारी अस्पताल प्रशासन से मिली थी। पुलिस गई थी। इसके पहले ही शव को लेकर परिजन चले गए। तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बेटे की मौत की खबर सुन अचेत हुए पिता

लार। अविनाश के पिता केशव यादव हरियाणा में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। क्या पता कि जिस बेटे से फोन पर सुबह बातचीत की थी, उसकी मौत की खबर झकझोर देगी। केशव अपना काम कर रहे थे। इसी बीच घर से फोन गया तो कुछ देर के लिए उन्हें यह बात झूठी लगी। इसके बाद जब दुबारा घटना की जानकारी दी गई तो वह अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें किसी तरह मौजूद लोगों ने संभाला। इसके बाद वह गांव के लिए रवाना हो गए।

दस मिनट बाद चालक को हुई घटना की जानकारी

कंबाइन के ऊपर चालक के बगल में बैठा अविनाश उतरने लगा। इसी बीच गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंबाइन चला रहे चालक को पता ही नहीं चला कि अविनाश पहिये के नीचे आ गया है। इस तरह करीब दस मिनट तक कंबाइन चलती रही। जब लोगों को जानकारी हुई तो शोर मचा कर कंबाइन रोकवाया। इसके बाद लोग अविनाश को सीएचसी लेकर पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही चालक कंबाइन लेकर भागने लगा। वहीं, घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।



काश! मान लिया होता परिजनों की बात तो नहीं जाती जान

अविनाश दो भाइयों में छोटा था। परिवार के लोग उससे बहुत प्रेम करते थे। बुधवार को जब घर से आ रहा था तो परिजनों ने उसे कंबाइन के साथ जाने से मना कर दिया। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। इसके बाद वह निकल लिया। अगर उसने परिजनों की बात मान ली होती तो जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed