{"_id":"6aa5b006ce05b6addc05b1ea","slug":"a-young-woman-was-duped-by-a-police-officer-deoria-news-c-208-1-deo1050-191617-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस अधिकारी बता युवती से 40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस अधिकारी बता युवती से 40 लाख ठगे
Sun, 13 Sep 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी एक शख्स की बेटी को एक युवक ने अपने को पुलिस अधिकारी बताकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर इतना डरा दिया कि उसने परिवार के सदस्यों के गहने बेचकर करीब 40 लाख रुपये युवक के बताए खाते में भेज दिए। मामले की जानकारी होने पर युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अगया गांव निवासी किशुन बहादुर गुप्ता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अप्रैल में बेटी के मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और धमकी दी कि परिवार के लोगों को आपराधिक मुकदमे में फंसा देगा। यदि परिवार को बचाना है तो उसके बताए स्कैनर पर रुपये भेजने होंगे।
आरोप है कि युवक ने लगातार फोन कर बेटी को डरा कर रुपये मांगने लगा। धमकी से सहमी बेटी ने घर के सदस्यों के गहने देवरिया शहर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक दुकान और मालवीय रोड स्थित एक अन्य दुकान पर बेच दिए।
दुकानदारों के माध्यम से करीब 40 लाख रुपये युवक के बताए मोबाइल नंबर पर स्कैनर के जरिये ट्रांसफर किए गए। पहली बार रुपये मिलने के बाद भी आरोपी और रुपये की मांग करता रहा। बेटी गहने बेचकर रुपये उसे भेजती रही। जब परिवार के लोगों ने घर में रखे गहनों को तलाशना शुरू किया और उनके गायब होने की जानकारी हुई तो परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने बेटी से पूछताछ की, तब उसने फोन करने वाले युवक की धमकी और रुपये भेजने की बात बताई। पीड़ित किशुन ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद