फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young woman injured in a bike collision dies.

Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल युवती की मौत

Fri, 17 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A young woman injured in a bike collision dies.
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास बृहस्पतिवर की शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पोखरभिंडा गांव निवासी सुनील साहनी की बेटी प्रियंका देर शाम गांव के पास चौराहे पर सब्जी खरीदने गई थी। घर लौटते समय सड़क पार कर रही थी। इस दौरान बेकाबू बाइक की चपेट में आ गई। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवती को परिजन सीएचसी गौरी बाजार ले गए। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि बाइक सहित सवार को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed