{"_id":"6908f97fd7c357e1470037c4","slug":"a-young-man-saved-the-life-of-a-woman-who-was-about-to-be-hit-by-a-train-along-with-her-innocent-daughter-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167049-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मासूम बेटी के साथ ट्रेन से कटने जा रही महिला की युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मासूम बेटी के साथ ट्रेन से कटने जा रही महिला की युवक ने बचाई जान
Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे केबिन के पास सोमवार की सुबह पांच वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन से कटकर जान देने के लिए घूम रही एक महिला को युवक ने बचा लिया। समझाने के बाद महिला अपने परिजनों के साथ घर लौट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मासूम बेटी के साथ ई-रिक्शा से गौरी बाजार कस्बा स्थित पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास उतरी।
बाद में नगरौली गांव के पास सूनसान स्थान पर रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में टहलती देखी गई। इस दौरान अप ट्रैक पर वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आते देख कर वह बेटी को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पर सो गई।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक एक युवक की नजर उस पर पड़ गई। युवक ने किसी तरह महिला को रेलवे ट्रैक से बाहर किया। यह देख जुटे लोग शोर मचाने लगे। महिलाओं के समझाने के बाद भी वह जिद पर अड़ी रही। इसी बीच उसके परिजन भी पहुंच गए।
घंटों समझाने के बाद युवती परिवार वालोंं के साथ घर जाने को राजी हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी नही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।