{"_id":"68e2b9050aef93d8650cec98","slug":"a-young-man-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-fallen-tree-on-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1009-164766-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मोबाइल कंपनी में काम कर देवरिया से घर लौट रहे नूनखार गांव के अनिल कुमार उर्फ बल्लू (34) की बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा शनिवार की रात करीब आठ बजे खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर पड़ौली पुलिया के पास हुआ। वह मैनेजर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार में चीख-पुकार मची है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ बल्लू तीन भाई में सबसे छोटा था। वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म होने के बाद रात में घर के लिए बाइक से चला। रात करीब आठ बजे अनिल बाइक से पड़ौली पुलिया के पास पहुंचा था। उसकी बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिरकर तड़फड़ाने लगा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ देर बाद अनिल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। अनिल ही परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अनिल हेलमेट पहने होता तो जान बच जाती। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।