फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man committed suicide by jumping from a train in Gauri Bazaar

Deoria News: गौरी बाजार में युवक ने ट्रेन से कूदकर दी जान

Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping from a train in Gauri Bazaar
गौरी बाजार। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के नगरौली आउटर सिग्नल के पास सोमवार को वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के समक्ष कूदकर 27 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी देवरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। युवक की पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर करिहवा निवासी मिथुन गौतम पुत्र रामजीत के रूप में की। आसपास के लोगों के अनुसार, युवक सोमवार की सुबह गौरी बाजार पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ई-रिक्शा से उतरकर नगरौली गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में रेललाइन के किनारे टहल रहा था। इसी बीच अप ट्रैक पर वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आते देखकर वह ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी देवरिया के एसआई रामदयाल यादव ने युवक के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसकी पहचान मिथुन गौतम के रूप में की। उन्होंने बताया कि युवक की शादी छह माह पहले हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed