फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman's jewellery and money were stolen after she was made to inhale intoxicants

Deoria News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर और रुपये उड़ाए

Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A woman's jewellery and money were stolen after she was made to inhale intoxicants
गौरी बाजार। रामपुर चौराहा स्थित पुलिस पीकेट के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और रुपये लेकर उचक्के भाग गए। आभूषण की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर एक महिला का आभूषण और रुपये लेकर उचक्के भाग गए थे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम पाननकुंडा निवासी नीरा देवी पत्नी जनार्दन एक शादी समारोह में गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम वह ऑटो से रामपुर चौराहे पर उतरीं और घर ले जाने के लिए मिठाई खरीदने लगीं। वहीं पर दो उचक्के मौजूद थे। महिला को बातचीत में उलझाकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर उसे साथ लेकर गए और बात में उलझाकर पांच हजार रुपये , सोने का मंगलसूत्र, टीका, दो अदद अंगूठी, नथिया लेकर भाग गए। पीड़ित महिला ने होश में आने के बाद घटना से परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed