{"_id":"686a67fff71fb236f60dfaa8","slug":"a-woman-was-burning-inside-a-rented-house-in-deoria-while-her-son-was-screaming-outside-death-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मकान में मां जल रही थी...बदहवास चिल्ला रहा था बेटा- पुलिस पहुंचती, जलकर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मकान में मां जल रही थी...बदहवास चिल्ला रहा था बेटा- पुलिस पहुंचती, जलकर हो गई मौत
Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
सार
असम प्रांत की रहने वाली सुनीता देवी 45 पत्नी स्व. देवानंद काफी दिनों से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 पिपरा नाजिर में एक किराए के मकान में रहती थी। उसके पति के मौत के बाद वह अपने बेटे धनंजय व बेटी सोनम के साथ रहने लगी। करीब दो माह पहले उसका इकलौता बेटा पड़रौना की रहने वाली रेशमा से लव मैरिज शादी की। उसकी माने तो शादी से उसकी मां सुनीता देवी खुश नहीं थी।
विज्ञापन
घर के अंदर का नजारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर के पिपरा मोहन वार्ड में रविवार दोपहर एक महिला का जलता हुआ शव किराए के मकान में दिखा। घर के अंदर धुआं देख आसपास के लोगों ने मृतक महिला के बेटे को जानकारी दी। जब वह घर पहुंचा तो अपनी मां को जलते देख चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गया। शोर शराबा सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला आग की लपट के बीच जल रही थी। पुलिस कर्मियों ने आनन- फानन आग को बुझाकर महिला को बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार गोपालजी, डॉग स्क्वायड और विधि प्रयोगशाला टीम मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर कई बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन
उधर पुलिस महिला की बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है। मृतक महिला का इकलौता बेटा धनंजय ने बताया कि दो माह पहले वह प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उसकी मां खुश नहीं थी। इसको लेकर अक्सर उसकी मां और बहू के बीच विवाद हुआ करता था।
असम प्रांत की रहने वाली सुनीता देवी 45 पत्नी स्व. देवानंद काफी दिनों से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 पिपरा नाजिर में एक किराए के मकान में रहती थी। उसके पति के मौत के बाद वह अपने बेटे धनंजय व बेटी सोनम के साथ रहने लगी। करीब दो माह पहले उसका इकलौता बेटा पड़रौना की रहने वाली रेशमा से लव मैरिज शादी की।

उसकी मानें तो शादी से उसकी मां सुनीता देवी खुश नहीं थी। आए दिन सास बहू के बीच विवाद होता रहता था। रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे अपनी पत्नी और मां को घर छोड़ अपनी बहन सोनम के साथ रोजी रोटी के सिलसिले में निकल गया। दोपहर करीब 12.20 बजे वार्ड के लोगों ने उसे सूचना दिया कि उसके घर के अंदर धूआं निकल रहा है, लेकिन कोई दिखाई नहीं दे रहा है।
जब वह घर पहुंचा तो अपनी मां को आग की लपट में देख चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। मामला गंभीर देख सीओ दीपक शुक्ला और कोतवाल संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

कुछ ही देर में नायब तहसीलदार गोपालजी, डॉग स्क्वायड और विधि प्रयोगशाला टीम मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से साक्ष्य के लिए कई बिंदुओं पर जांच की। नायब तहसीलदार के देखरेख में शव को कब्जे में अग्रिम कार्रवाई के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया के महिला का शव किराए की मकान के एक कमरा से महिला संदिग्ध हालत में मिला है। शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उधर देर शाम एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह घटनास्थल की जांच की।