फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman stole a purse containing jewelry.

Deoria News: महिला ने उड़ाया जेवरात रखा पर्स

Sat, 25 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A woman stole a purse containing jewelry.
बरहज। देवरिया की रहने वाली चांदनी गुप्ता शुक्रवार को बरहज ससुराल जाने के लिए देवरिया बस स्टेशन पर गई थीं। बस में चढ़ते वक्त महिला ने उसके हाथ से जेवरात भरा पर्स उड़ा दिया। पीड़िता ने देवरिया कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चांदनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह बरहज आने के लिए देवरिया बस स्टेशन पर गई थीं। उनके साथ दो बच्चे थे। महिला का कहना है कि बस में चढ़ते वक्त् पीछे से एक महिला ने पर्स उड़ा दिया। पर्स में 25 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, छह ग्राम की कान की बाली, दो ग्राम की अंगूठी आदि जेवर रखे थे। देवरिया सदर कोतवाली के निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed