फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A wave of faith will surge along the riverfront during Chhath Puja.

Deoria News: छठ पूजा पर रिवर फ्रंट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith will surge along the riverfront during Chhath Puja.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। अपनी खूबसूरत छटा के लिए मशहूर रुद्रपुर का बथुआ रिवर फ्रंट व्रती महिलाओं के लिए सजधज का तैयार हो रहा है।
एक किलोमीटर में फैले इस रिवर फ्रंट पर हर साल व्रती महिलाओं के आस्था का सैलाब उमड़ता है। यहां प्रत्यक्ष देवता सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शाम और अहले सुबह करीब 50 हजार महिलाओं का समूह नदी के किनारे पानी में खड़ा रहता है। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए नदी पर बना पक्का पुल लोगों से फुल हो जाता।
बथुआ नदी के तट पर बना रिवर फ्रंट रुद्रपुर का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बन गया है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नदी के तट पर बनाई गई बैठक और व्यापक प्रकाश व्यवस्था से यहां सुबह शाम वर्षभर सैलानियों और टहलने वालों का जमावड़ा होता है। हाई मास्क और स्ट्रीट लाइटों से शाम ढलते ही पूरा रिवर फ्रंट दूधिया रोशनी से जगमगा उठता।
विज्ञापन

यहां बना आकर्षक सेल्फी प्वाइंट युवाओं को सेल्फी लेने के लिए आकर्षित कर रहा। रिवर फ्रंट पर लगा बड़ा फब्बारा और ऊंचा तिरंगा झंडा इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। रिवर फ्रंट की मरम्मत और सफाई का काम एक माह से चल रहा। नगर पंचायत रिवर फ्रंट की दीवारों पर देवी देवताओं का चित्र बनाकर वॉल पेंटिंग करा रहा है। टूटे नाले का जीर्णोद्धार हो चुका है। नदी में कचरे को साफ कराने के लिए पोकलैंड मशीन मंगाई जा रही है। इस बार छठ पूजा पर विशेष इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के तट पर आने वाली महिलाओं पर मशीन से गुलाब के फूल की पंखुड़ियां बरसाई जाएगी। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि छठ पूजा को लेकर रिवर फ्रंट पर एक माह से तैयारी चल रही है। बथुआ रिवर फ्रंट पर जिले की सर्वाधिक भीड़ उमड़ती है। इसे और विस्तार देने की योजना है। हर साल भीड़ बढ़ती जा रही है। रिवर फ्रंट की भव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी।

अधिकारियों ने लिया जायजा, दिए निर्देश ः बरहज/कपरवार संवाद के अनुसार छठ महापर्व को लेकर नदी घाटों की साफ-सफाई कराया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed